Home छतीसगढ़ अमित शाह बोले- नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में:गृहमंत्री ने CRPF...

अमित शाह बोले- नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में:गृहमंत्री ने CRPF के स्थापना दिवस पर वीरों का सम्मान किया, जवानों का स्टंट शो देखा

34
0

बस्तर में आज CRPF अपना 84वां स्थापना दिवस मना रही है। करनपुर कैंप में कोबरा के 201/204 बटालियन के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम जारी है। अलग-अलग सेक्टर के जवानों ने परेड की। इस बीच गृहमंत्री ने परेड की सलामी ली। जवानों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अब अंतिम चरण में है।

अमित शाह ने CRPF के 84वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। 2249 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।अमित शाह ने कहा मैं बस्तर में खड़ा होकर आप लोगों के बीच बोल रहा हूं। आज नक्सलियों का जो खात्मा हो रहा है। ये CRPF की बदौलत है।