Home छतीसगढ़ डेंगू से बचाव के लिए प्रशासन लेगी NCC-NSS का सहयोग:झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों...

डेंगू से बचाव के लिए प्रशासन लेगी NCC-NSS का सहयोग:झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में दिया जाएगा जोर, कलेक्टर ने अफसरों की ली बैठक

29
0

छत्तीसगढ़ में बस्तर को डेंगू से बचाने के लिए प्रशासन एक बार फिर से तैयारियों में जुट गया है। कलेक्टर ने अफसरों की बैठक लेकर ग्राउंड पर उतरकर कम करने के निर्देश दिए हैं। इस काम में NSS और NCC का सहयोग लेने पर चर्चा हुई है। हालांकि, इससे पहले NSS और NCC के सदस्यों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने डेंगू की जांच के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने को कहा है।

बैठक में कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि, जगदलपुर शहर के जिन वार्डों में पिछले साल डेंगू के प्रकरण अधिक पाए गए और जिन वार्डों में झुग्गी-झोपड़ियों की संख्या अधिक है, वहां अधिक सक्रियता के साथ इस अभियान पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने, डेंगू से रोकथाम के लिए होर्डिंग, बैनर एवं दीवार पर पेंटिंग कर प्रचार-प्रसार करने कहा है। साथ ही डेंगू मरीजों को मच्छरदानी का उपयोग करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने कहा कि, जिस भी मरीज में डेंगू के लक्षण पाए जाते हैं, तत्काल उनकी डेंगू की जांच की जाए। उन्होंने महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में डेंगू के उपचार के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रखने को कहा है। इसके साथ ही जहां डेंगू के मरीज की पुष्टि होती है, वहां आसपास के अन्य लोगों की डेंगू जांच करने के निर्देश दिए हैं। डेंगू के लार्वा पनपने वाले संभावित स्थान जैसे गमला, टायर की जांच के साथ ही गीली जमीन पर भी दवा या चुना का छिड़काव करने को कहा है।