Home छतीसगढ़ 25 दिनों से हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता:आंगनबाड़ी संघ की कार्यकर्ताओं को...

25 दिनों से हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता:आंगनबाड़ी संघ की कार्यकर्ताओं को 48 घंटे में काम में लौटने का मिला अल्टीमेटम

35
0

छ: सूत्रीय मांगों को लेकर 25 दिनों से हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को काम पर लौटने के लिए प्रशासन ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। प्रदेश सरकार की इस कार्रवाई से भड़की हड़ताली कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सरकार के आदेश को मानने से इंकार करते हुए आंदोलन स्थल पर ढोल बजा कर विरोध जताया है।

संघ की जिलाध्यक्ष कविता यादव ने बताया कि जशपुर सहित पूरे प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी मांगों को लेकर 25 दिनों से हड़ताल में बैठी हैं। महिलाओं के साथ उनके बच्चें भी हैं।

, लेकिन,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री अनिला भेड़िया ने अब तक उनकी सुध नहीं ली है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान मानदेय वृद्वि और नर्सरी शिक्षक की मान्यता देने का वायदा करने वाली कांग्रेस अब अपने वायदे को पूरा करने की जगह आंदोलन को कुचलने पर उतर आई है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार के नोटिस के बाद भी मांग पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा। इस बीच गुरुवार को शहर के रणजीता स्टेडियम के पास धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सरकार को नींद से जगाने के लिए ढोल बजा कर विरोध प्रदर्शन किया।

सरकारी नोटिस से भड़की महिलाओं ने जमकर नारेबाजी भी की। महिलाओं का कहना था कि सरकार के अड़ियल रवैये से आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन ठप होने के साथ ही,महिलाओं का पारिवारिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है।