Home छतीसगढ़ रायपुर समेत कई शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री:उत्तरी हवा फिर...

रायपुर समेत कई शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री:उत्तरी हवा फिर पहुंची रात में महसूस हो रही गुलाबी ठंड

20
0

छत्तीसगढ़ का तापमान दो-तीन डिग्री तक बढ़ा देने वाली पश्चिमी हवा का असर बुधवार को दोपहर के बाद से खत्म हो गया और रात में उत्तरी हवा eने लगी। इससे प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात का तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिरा। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में तापमान 15 डिग्री के eसपास रिकार्ड किया गया। इससे रात में घरों के बाहर लोगों को गुलाबी ठंड महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवा की दिशा बदलने से पूरे उत्तरी छत्तीसगढ़ समेत अधिकांश प्रदेश में दिन के तापमान में भी मामूली गिरावट आई है।

हल्के बादलों के बावजूद धूप की तेजी भी कम नहीं हुई है। अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। रात के तापमान में एकाध डिग्री की और कमी आ सकती है। पिछले दिनों पश्चिम से आ रही हवा के कारण प्रदेशभर में दिन और रात का पारा चढ़ा हुe था। गुरुवार को भी सभी जगहों पर पारा सामान्य से अधिक रहा। पेंड्रारोड में तापमान थोेड़ा कम हुआ है।

वहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि यह सामान्य से 6 डिग्री अधिक है, इसलिए आज गर्मी महसूस की हुआ ई। पेंड्रा में मंगलवार को तापमान रिकार्ड 35.9 डिग्री तक पहुंच गया था, जो फरवरी में आल टाइम रिकार्ड 36 डिग्री से महज 0.1 कम था। रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और दुर्ग आदि सभी जगहों पर दिन का तापमान 35 डिग्री से ऊपर रिकार्ड किया गया। सभी जगह तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री तक अधिक था।

नारायणपुर में रात का तापमान 12 डिग्री
प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान भी 15 से 17 डिग्री के बीच रहा। सभी जगहों पर पारा सामान्य के बराबर या उससे थोड़ा ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा सारंगढ़ में 37.3 और न्यूनतम तापमान नारायणपुर में सबसे कम 11.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। फिर भी तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। रायपुर में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है।