Home छतीसगढ़ 18 डिग्री तक दर्ज हुआ तापमान:माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दिव्यांग छात्रों...

18 डिग्री तक दर्ज हुआ तापमान:माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दिव्यांग छात्रों को लेकर विशेष छूट देने की तैयारी कर रही है।

20
0

जनवरी 2022 के अंतिम सप्ताह में पारा 8 डिग्री तक दर्ज होने की वजह से लोग ठंड से कांप गए थे लेकिन इस बार गर्मी महसूस हो रही है। इस बार पहले ही आठ डिग्री दर्ज होने के बाद पारा चढ़ गया है। अभी तो हालत ये है कि अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हो चुकी है। हालांकि मौसम विभाग 1 फरवरी से फिर से ठंड की वापसी की संभावना जता रहा है।

पिछले साल के जनवरी के मौसम और इस बार के जनवरी माह के मौसम में बहुत अंतर है। पिछले साल जहां जनवरी के अंतिम सप्ताह में कड़ाके की ठंड का सामना लोगों को करना पड़ा था, वहीं इस बार हालत ये है कि लोग गर्मी की वजह से परेशान होने लगे हैं। पंखे चालू हो चुके हैं कई बार अच्छी ठंड भी पड़ती है तो कई बार कम। इस बार जनवरी का मौसम अन्य वर्षों की तुलना में अलग ही है। खासतौर पर पिछले साल की तुलना में इन दिनों अधिकतम तापमान रोज ही सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक दर्ज हो रहा है।

बिलासपुर में जनवरी माह के मौसम की बात करें तो शुरुआत में जरूर उत्तरी हवाओं के असर से चार जनवरी को ही अधिकतम तापमान लुढ़ककर 20 डिग्री में पहुंच गया था और 5 व 6 जनवरी को यह 23 डिग्री रहा। यह 7 जनवरी को 27, 8 जनवरी को 26 डिग्री दर्ज हुआ। 8 जनवरी को ही न्यूनतम तापमान लुढ़ककर पहली बार 8 डिग्री पहुंचा तो कड़ाके की ठंड से लोग कांप उठे। लगातार तीन दिनों तक जमकर ठंड पड़ी। लोग परेशान भी हुए। 9 जनवरी को अधिकतम तापमान बढ़कर 29.2 डिग्री हो गया जो कि 10 जनवरी को 31.4 डिग्री पहुंच गया। हालांकि 11 जनवरी को लुढ़ककर 30, 12 को 30.2, 13 व 14 जनवरी को 30 डिग्री दर्ज हुआ।

15 जनवरी को 28.4, 16 जनवरी को 27, 17 जनवरी को 28, 18 को 27.6, 19 को 28.4, 20 जनवरी को 29.8 डिग्री दर्ज हुआ लेकिन 21 जनवरी से तापमान में जब वृद्धि होनी शुरू हुई तो फिर बहुत कमी नहीं आई। 21 जनवरी को 31.6, 22 जनवरी को 31.4,23 जनवरी को 32.5, 25 जनवरी जनवरी को 33.8 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही तापमान का नया रिकॉर्ड बन गया। 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रहा लेकिन इसके बाद से लेकर 29 जनवरी तक रोज ही अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज हुआ।