सोमवार को राजधानी रायपुर को प्रदेशभर से आए अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी पहुंच गए। इन सभी कर्मचारियों की वजह से हालात ऐसे बने जैसे इन्होंने पूरी राजधानी को ही घेर दिया हो। हर तरफ बड़ी तादाद में अलग-अलग ग्रामीण इलाकों से आए महिलाएं, बच्चे और पुरुष दिखाई दे रहे थे। यह सभी यहां अपनी मांगों को लेकर धरना देने आए थे।
यह सभी छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले रायपुर के धरना स्थल पर जमा हुए। यहां सभा की गई और उसके बाद सभी ने सड़क पर एक रैली निकाली । भीड़ बढ़ने की वजह से इस रैली को स्मार्ट सिटी कार्यालय के पास ही पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया।
पंडाल की लाइट काटी
छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच और कार्यक्रम में लगे साउंड सिस्टम की बिजली काट दी गई। कर्मचारियों ने जानबूझकर ऐसा किए जाने का आरोप लगाया । एक छोटे हैंड स्पीकर से मंच से प्रदर्शनकारी घोषणा करते रहे कि इस बार हमारे पंडाल की बिजली काटी है आने वाले चुनाव में कांग्रेस की बिजली हम काटेंगे



