Home छतीसगढ़ सिलेंडर के दाम बढ़ने पर महिलाएं फिर से फूंकने लगी चूल्हा, लकड़ी...

सिलेंडर के दाम बढ़ने पर महिलाएं फिर से फूंकने लगी चूल्हा, लकड़ी के लिए जंगल पर निर्भर

29
0

रामानुजगंज! रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने जिले की महिलाओं को फिर से चूल्हे फूंकने के लिए मजबूर कर दिया है। महिलाओं को स्वच्छ ईंधन व धुये से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना बढ़ते रसोई गैस सिलेंडरों की कीमतों से दम तोड़ती नजर आ रही है, पूर्व की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों में महिलाओं को फिर से लकड़ियों से खाना पकाना पड़ रहा है। सुबह 4 बजे लोग लकड़ी लेने जंगलों में पहुंच जाते हैं, और सुबह 7-8 बजे उनकी वापसी होती है, उन्हें जंगलों से लकड़ी लाने में भी काफी मेहनत करना पड़ता है।

महंगाई का दौर – ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्र की अधिकतर महिलाओं ने बताया कि महंगाई के इस दौर में गैस सिलेंडर भरा पाना उनके बस की बात नहीं है। अधिकतर महिलाओं ने बताया कि महंगाई के इस दौर में अगर गैस भरवाएंगे तो घर का बजट बिगड़ जाएगा। ऐसे में न तो घर में खाना बन पाएगा और न ही अन्य सामानों की पूर्ति हो सकेगी ऐसे में अब पुराने तौर-तरीके अपनाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है।

आसमान पर सिलेंडर के दाम – शासन द्वारा महिलाओं को चूल्हे के धुए से आजादी दिलाने उज्वला योजना की शुरुआत की गई थी, परंतु आज गैस सिलेंडर के दाम इतने बढ़ गए हैं कि इसे रिफिल कराना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि यह सिलेंडर में ही इतना खर्चा कर देंगे तो फिर बाकी बजट गड़बड़ा जाएगा और सिलेंडर के दाम वर्तमान में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 1140 रुपए चल रहे है, और गैस सिलेंडर उनके हिसाब से उनके परिवार की पूर्ति भी नहीं कर पाता।

जंगल की लकड़ी पर निर्भर – बलरामपुर से सटे जंगलों में महिलाएं समूहों में जंगल जाती है और सूखी लकड़ियां लेकर आती है और इसी से ही उनके घर का चूल्हा जल पाता है।

लकड़ी के लिए जद्दोजहद – महिलाओं को लकड़ी के लिए जद्दोजहद करना पड़ता है। सुबह 3 से 4 बजे जंगलों में प्रवेश करते हैं और सुबह 7 से 8 के बीच जंगलों से वापसी होती है। सिर पर लकड़ी का बोझा लिए वे जंगलों से लंबी दूरी तय कर अपने घर को पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि सूखी लकड़ी के लिए जंगलों के भीतर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता है।
जीवन यापन का भी साधन – गैस सिलेंडर महंगे होने के कारण कई लोग अब जलाऊ लकड़ी पर निर्भर हो गये है जिसके कारण कई कस्बो , गावों में जलाऊ लकड़ी की मांग बढ़ गई है जिसके कारण कई लोग अब इस धंधे से जीवन यापन भी कर रहे है |
शोपीस बना सिलेंडर – जिले के कई गावों में सिलेंडर रिफिल नही करा पाने के कारण कई घरो में सिलेंडर महज शोपीस बनकर रह गए है |