छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक भारी और अनवरत बारिश से राहत देने के बाद मानसूनी बादल फिर से लौट आए हैं। रायपुर में बुधवार सुबह हल्की बुंदाबादी के बाद धूप खिल गई है। हालांकि आसमान में बादलों के झुंड मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार से वर्षा की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। 25 अगस्त से अगले तीन-चार दिनों के लिए अच्छी बरसात की संभावना बन रही है।
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, मानसून का अधिकतर हिस्सा बीत चुका है। ऐसे में वर्षा गतिविधियां अब ढलान की ओर हैं। इन दो-तीन दिनों के ब्रेक के बाद एक बार फिर वर्षा गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। 24 अगस्त से पूरे प्रदेश में बादल बढ़ेंगे। सामान्य वर्षा होगी। 25 अगस्त से 27 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बरसात होने की संभावना बन रही है।

कल सबसे अच्छी बरसात कांकेर जिले में हुई
मंगलवार को प्रदेश की सबसे अच्छी बरसात कांकेर जिले में हुई। मौसम विभाग ने अंतागढ़ में 29.2 मिमी और पखांजुर में 22.2 मिमी बरसात दर्ज की है। वहीं दुर्गकोंदल में 17.2 मिमी, चारामा में 16.5 मिमी, कांकेर में 14.8 मिमी, नरहरपुर में 7.6 मिमी और भानुप्रतापपुर में 1.6 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। रायपुर जिले में सबसे अधिक 6.9 मिमी बरसात माना में रिकॉर्ड हुई। आरंग में 2.5, रायपुर में फूलपुर के पास 1.6, लाभांडी में 1.4 और तिल्दा में 0.7 मिमी बरसात दर्ज हुई है।
सरगुजा-दुर्ग के पांच जिलों का संकट बरकरार
वर्षा गतिविधियों के कम होते जाने की संभावना के बीच सरगुजा और दुर्ग संभाग के पांच जिलाें का संकट बरकरार है। इन जिलों में सामान्य से कम पानी बरसा है। सरगुजा जिले में ताे 23 अगस्त की सुबह तक केवल 443 मिमी पानी बरसा है। यह सामान्य औसत वर्षा का केवल 48% ही है। जशपुर में 42%, बलरामपुर में 30%, कोरिया में 28% और बेमेतरा में 24% कम बरसात हुई है। अगले कुछ दिनों की बरसात में इसकी भरपाई संभव नहीं दिख रही है। इसके अलावा प्रदेश के 18 जिलों में सामान्य से अधिक और पांच जिलों में सामान्य बरसात की स्थिति है।