Home छतीसगढ़ तीज मिलन कार्यक्रम में शामिल हुईं थी छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल...

तीज मिलन कार्यक्रम में शामिल हुईं थी छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया

18
0

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के बेहतरीन डांस का वीडियो सामने आया है। जिसमें अनिला दूसरी महिलाओं के साथ महुआ झरे, महुआ झरे गाने में जमकर डांस कर रही हैं। दरअसल वो तीज मिलन कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। यहां कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान जब उन्हें मौका मिला तो वे जमकर झूमी हैं।

रविवार को बालोद जिले के डौंडी के पुलिस ग्राउंड में मंत्री अनिला भेड़िया ने तीज मिलन कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में बीजेपी कांग्रेस की तमाम महिला नेत्रियों समेत दूसरी महिलाएं भी शामिल हुई थी। मंत्री अनिला भेड़िया भी इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। यहां कार्यक्रम में कलाकारों ने छत्तीसगढ़ गाने में प्रस्तुति भी दी। महिलाओं ने भी खूब डांस किया।

इधर, डीजे में एक के बाद एक छत्तीसगढ़ी गाने बजाए जा रहे थे। इस बीच मंत्री भी महिलाओं के बीच पहुंच गईं। इसके बाद डीजे पर महुआ झरे, महुआ झरे गाना बजने लगा। इस पर मंत्री ने जमकर डांस किया। ये देखकर सभी ने जोरदार तालियां बजाईं, महिलाओं ने भी उनका साथ दिया। फिर वह काफी देर तर झूमती रहीं। उसी दौरान किसी ने वीडियो बनाया था। जो अब वायरल है।

दूसरी बार विधायक बनकर पहुंची हैं विधानसभा

अनिला भेड़िया बालोद जिले के डौंडीलोहारा से विधायक हैं। वे दूसरी बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंची हैं। उन्होंने 2018 के चुनाव में बीजेपी के लाल महेंद्र सिंह टेकाम को 30 हजार से अधिक मतों से हराया था। वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार में महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग की मंत्री हैं।