Home छतीसगढ़ रायगढ़-रायपुर, जांजगीर-चांपा का संपर्क टूटा:महानदी खतरे के निशान से ऊपर, गांव बने...

रायगढ़-रायपुर, जांजगीर-चांपा का संपर्क टूटा:महानदी खतरे के निशान से ऊपर, गांव बने टापू, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंबिकापुर में सड़क के साथ बह गया ट्रक

13
0

छत्तीसगढ़ में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के चलते हालात बिगड़ने लगे हैं। महानदी उफान पर है। रायगढ़ का रायपुर, जांजगीर-चांपा और सारंगढ़ से संपर्क टूट गया है। जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार मार्ग भी बंद है। दर्जनों गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। प्रशासन की ओर से SDRF की मदद ली जा रही है। अंबिकापुर में एप्रोच रोड के साथ ही एक ट्रक भी बह गया है। जशपुर स्थित खरकट्‌टा बांध से रिसाव के चलते आसपास के गांवों में खतरा मंडराने लगा है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है।

रायगढ़ के चंद्रपुर सहित कई इलाकों में बारिश के चलते बाढ़ के हालात हैं। ऐसे में लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट किया जा रहा है।

शबरी सेतु पर 3 फीट पानी, आसपास के गांवों में कराई गई मुनादी
जांजगीर-चांपा में पिछले 6 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। मंगलवार और बुधवार को महानदी का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है। शनिवार रात 9 बजे महानदी का पानी शबरी पुल के ऊपर आया गया। फिलहाल पुल पर 3 फीट पानी है। पुल के दोनों ओर बैरिगेट्स लगा आवागमन बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने मुनादी करा कर आसपास के गांवों में भी अलर्ट करा दिया है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए आसपास बोट और गोताखोरों की व्यवस्था कराई गई है।