अब आपको रसोई गैस का नया कनेक्शन (LPG connection) लेने के लिए ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. एक जमाना था जब रसोई गैस कनेक्शन लेने के लिए लोगों को महीनों तक इंतजार करना पड़ता था और ये काम आसानी से होता भी नहीं था. लेकिन अब आपको एलपीजी कनेक्शन के लिए सिर्फ एक मिस्ड कॉल (Missed Call) देना होगा. इसके बाद आपको आसानी से रसोई गैस का कनेक्शन मिल जाएगा.
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है कि अब ग्राहक एक मिस्ड कॉल देकर भी गैस कनेक्शन पा सकते हैं. आइए समझते हैं कि आप इसका फायदा उठा सकते हैं
करना होगा मिस्ड कॉल
IOCL की दी हुई जानकारी के अनुसार अब कनेक्शन के लिए ग्राहकों को 8454955555 पर मिस्ड कॉल करना होगा और कंपनी के कर्मचारी उनसे संपर्क करेंगे. इसके बाद एड्रेस प्रूफ और आधार के जरिए अपको गैस कनेक्शन मिल जाएगा. बता दें इसी नंबर के जरिए गैस रिफिल भी कराया जा सकता है. इसके लिए आपको बस रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉल करना होगा.