Home देश सोना और चांदी दोनों में उछाल, जानिए आज का सर्राफा भाव

सोना और चांदी दोनों में उछाल, जानिए आज का सर्राफा भाव

61
0

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 34 रुपये चढ़कर 47,918 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,884 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इस रेट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सोने में ये उछाल सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में हुई वृद्धि के चलते देखने को मिला है. चांदी की कीमत (Silver Price Today) शुक्रवार को 330 रुपये उछली. चांदी 61,006 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,676 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,810 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी 22.55 डॉलर प्रति औंस पर थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज़) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में शुक्रवार को सोने का हाजिर भाव बढ़त के साथ 1,810 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.’’

सिर्फ एक मिस-कॉल से पता करें सोने का रेट
आपको बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.
यूं चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता
बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS Care app’ से ग्राहक (Consumer) सोने (Gold) की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं. इस ऐप (App) के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं. इस ऐप (App) में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं. इस ऐप (Gold) के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी.