Gold Price Today in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 37 रुपये चढ़कर 47,902 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इस रेट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के चलते हुआ है.
चांदी की कीमत में गुरुवार को 536 रुपये की गिरावट आई. चांदी 61,102 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 61,638 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,803 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी 22.55 डॉलर प्रति औंस पर थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज़) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में गुरुवार को सोने का हाजिर भाव हल्की गिरावट के साथ 1,803 डॉलर प्रति औंस रह गया.’’
इस तरह चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता
अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS Care app’ से ग्राहक (Consumer) सोने (Gold) की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं. इस ऐप (App) के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं. इस ऐप (App) में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं. इस ऐप (Gold) के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी.
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आपको बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.



