✍…मुख्य वन संरक्षक वनवृत्त रायपुर के आतिथ्य में हुआ संपन्न…
✍…संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विभाग के प्रमुख मांगो को अवगत कराया…
✍…जिलाध्यक्ष बने नंदू बघेल एवं जिला सचिव बने मनोज बघेल…
कसडोल, बलौदाबाजार। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…
जिला बलौदाबाजार भाटापारा के छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के पदादिकारी का शपथ समारोह कार्यक्रम का आयोजन देवपुर वन परिक्षेत्र में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वन वृत्त संभाग रायपुर के मुख्य वन संरक्षक जे.आर. नायक के गरिमामय उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम के शुभारंभ मुख्य अतिथि के करकमलो से दीप प्रज्वलित कर राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” से सम्मान पूर्वक किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम के कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि एवं मंच में उपस्थित मंचासीन को फूलमाला एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
स्वागत के कड़ी को विराम देते हुए उदबोधन के कड़ी में प्रथम उदबोधन वन कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्रा ने अपने सेवाकाल का अनुभव साँझा किया तत्पश्चात संघ के समस्या एवं मांग को कर्मचारीयों के बीच रखा और संगठन के निर्माण से लेकर अब तक की उपलब्धि को बताया और उन्होंने एकता के महत्त्व को संघ के कर्मचारी को बताया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिश्रा जी संघ के मांग मुख्य रुप से अन्य राज्यों की तुलना में वेतन विसंगतिया, विभाग का निर्माण बल के रुप में हुआ है लेकिन अभी तक फाॅर्स जैसे सुविधाएं से विभाग के कर्मचारी वंचित है और अंतिम मुख्य मांग वर्ष 2003-04 पेंशन प्रणाली लागु हो जिस पर संघ के कर्मचारी मांगो को तालियों की घड़घडाहत से सम्मान किया।और अंत में उदबोधन के कड़ी में कार्यक्रम के मुख्यतिथि जे आर नायक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए पद की गरिमा को बनाए रखना, स्व स्वार्थ में पद का दुरपयोग नहीं किया जाना चाहिए मार्गदर्शन में कहा।
इसके साथ साथ ही अपने सेवाकाल के संघर्ष को कर्मचारीयों के बीच रखा, कर्मचारीयों को कर्तव्य एवं ईमानदारी के साथ सेवा देने की बात कही।
तत्पश्चात कार्यक्रम को आभार के साथ विराम दिया गया और अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभीके द्वारा शल्पहार किया गया, कार्यक्रम में मंच संचालक सेवानिर्वरित रतन सिंह डडसेना एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी मिर्जा फिरोज बेग किया गया।
कार्यक्रम मेंआनंद कुदरया (अधीक्षक बार नयापारा अभ्यारण), देवपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी पंचराम यादव, अर्जुनी वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष चौहान, लवन वन परिक्षेत्र अधिकारी अनिल कुमार वर्मा, कोठारी वन परिक्षेत्र अधिकारी पवन सिन्हा एवं अन्य परिक्षेत्र अधिकारी उपस्थिति रहे।
छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ बलौदबाजार-भाटापारा के मनोनीत कार्यकारिणी पदाधिकारी गण इस प्रकार है:- रतन सिंह डडसेना सेवानिवृत्त उपवन क्षेत्रपाल (विशिष्ट संरक्षक), पंचराम यादव उपवन क्षेत्रपाल (सरक्षक), नंद कुमार बघेल (जिलाध्यक्ष), नितिन नायक वनपाल (जिला उपाध्यक्ष), मनोज कुमार बघेल वनरक्षक (जिला सचिव), आबिद खान वन चौकीदार (जिला सह सचिव), गिरीश चंद सेन वनरक्षक (कोषाध्यक्ष), परदेसी राम डडसेना (सलाहकार), ललित राम वर्मा वनरक्षक (प्रचार मंत्री), अजीत कुमार ध्रुव वनरक्षक (मीडिया प्रभारी)
कार्यकारिणी सदस्यगण योगेश साहू वनपाल, हरिराम साहू वनपाल, बसंत खांडेकर वनपाल, राम कुमार विश्वकर्मा वनपाल, जय किशन यादव वनपाल, रजनीश वर्मा वनरक्षक, तुलसी मनहरे वनरक्षक, हेमराज साहू वनरक्षक, सम्राट राठौर वनरक्षक, उमा साहू वनरक्षक, पूर्णिमा वर्मा वनरक्षक, अनिल वर्मा वन चौकीदार है, कार्यक्रम में उपस्थिति जिले के समस्त वनरक्षक शोभामान गौरव आदिजन रहे।