✍…जहां आज बलौदा बाजार जिला में कोरोना टीकाकरण महाअभियान चल रही है, वही एक ओर शुक्ला पेट्रोल पंप द्वारा अवैध वसूली जैसा कार्य किया जा रहा है…
बलौदाबाजार-भाटापारा। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के बलौदाबाजार शहर में के शुक्ला पेट्रोल पंप में सामान्य पेट्रोल की राशि पर लीटर में 4 रूपए ज्यादा लिया जा रहा है, कारण पूछे जानें पर उक्त पेट्रोल को एक्स्ट्रा प्रीमियम वाली पेट्रोल बताया जा रहा है, लेकिन उक्त पेट्रोल का एक्स्ट्रा प्रीमियम होने जैसी किसी प्रकार की प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, पंप में कार्यरत वर्कर द्वारा भी पेट्रोल डालने के पूर्व ग्राहकों को इस सम्बन्ध में किसी प्रकार की अनुमति या जानकारी नहीं दिया जाता जिस कारण भोले भाले व्यस्त ग्राहक अधिक कीमतों पर पेट्रोल डलवा रहे है, हमारे सहयोगी पत्रकार द्वारा उक्त सम्बन्ध में पड़ताल करनें पर पाया गया की पेट्रोल पम्प में दो प्रकार की पेट्रोल उपलब्ध है जिसमे एक एक्स्ट्रा प्रीमियम वाली पेट्रोल जिसकी कीमत ₹105.88 ₹ और दूसरा सामान्य पेट्रोल जिसकी कीमत ₹101. 68 ₹ पाया गया, दोनों पेट्रोल के संबंध में पूछे जानें पर केवल मौखिक रूप से बताया गया कि एक जो है एक्स्ट्रा प्रीमियम वाली पेट्रोल है, लेकिन उसका किसी प्रकार का प्रमाणित या लिखित दस्तावेज उपलब्ध नहीं है।
पूरे मामले को लेकर खाद्य निरीक्षक शुक्ला जी से चर्चा हुई जिस पर उन्होंने बताया कि यह जांच का विषय है, बड़ा सवाल यही उठता है कि वास्तव में क्या वह प्रीमियम वाली पेट्रोल है या फिर सामान्य पेट्रोल को ही टीम नियम वाली बताकर सेल किया जा रहा है, यदि ऐसा है तो यह जो है सरासर लूट है चोरी है खुलेआम डकैती है, इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।



