. गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व की जमकर तारीफ की. उन्होंने कोविड 19 महामारी, आतंकवाद, नक्सलवाद और जम्मू कश्मीर जैसे विभिन्न मुद्दों पर केंद्र की बीजेपी सरकार की ओर से पीएम मोदी के नेतृत्व में किए गए कामों के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि 2014 के पहले भारत में पॉलिसी पैरालिसिस की स्थिति थी. अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कोविड महामारी के समय भी ऐसे निर्णय लिए गए, जिनसे भारत की अर्थव्यवस्था इस समय अन्य किसी भी देश की अर्थव्यवस्था से कहीं अधिक तेजी से बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की जनता ने हर चुनौती से सफलतापूर्वक जंग जीती है.
अमित शाह ने कहा, ‘पीएम मोदी ने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में व्यवस्थाओं को सुधारने का काम किया है. मैं उनके काफी करीब रहा हूं. मैंने देखा है कि सभी मसलों को उन्होंने काफी अच्छे से सुलझाया है. पीएम नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद लोगों को विकास से जोड़ने का काम किया गया है.’
गृह मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी पूरी दुनिया में ढेर सारे बदलाव लेकर आई है. भारत के दृष्टिकोण से देखेंगे तो बहुत बदलाव हुए हैं. हमारे लिए सौभाग्य का विषय रहा कि कोरोना के सात साल पहले ही देश को स्थिर सरकार मिल गई थी. उससे पहले देश में ऐसा मंत्रिमंडल था, जो प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री नहीं मानता था. हर मंत्री अपने आपको पीएम मानता था. देश में भ्रष्टाचार बढ़ा था, देश की बदनामी हुई थी. लेकिन भारत को 2014 में स्थिर सरकार मिली है



