✍…ग्राम पंचायत सिनोधा के नियम, कायदा, कानून बनाने वाले लोगों ने ग्राम पंचायत के स्तर को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरपंच से किया निवेदन…
✍…थाना प्रभारी, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी,अनुविभागीय अधिकारी मे लगे सभी आवेदनों को किया स्वयं से निरस्त…
कसडोल, बलौदाबाजार-भाटापारा। राघवेन्द्र सिंह
बलौदा बाजार भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड के क्षेत्र से महज ही दूरी पर लगा हुआ ग्राम पंचायत सिनोधा जो बहुत ही छोटा सा ग्राम पंचायत है जिनमें लगातार शिकवा शिकायत हो रही थी जिसमें कुछ दिन पूर्व ही अनुविभागीय अधिकारी मिथिलेश डोंडे के साथ तहसीलदार, नायब तहसीलदार और थाना स्टाफ के द्वारा जन चौपाल जैसा ग्राम पंचायत से बैठक लेकर ग्राम पंचायत सिनोधा की स्थिति का जायजा लिया और तहसील, अनुविभागीय अधिकारी, थाना, जनपद सभी में लगे आवेदनों के विषय में भी चर्चा किया और ग्राम पंचायत में हुक्का पानी बंद जैसे आरोपों के विषय में भी चर्चा किया जिसमें अनुविभागीय अधिकारी मिथलेश डोंडे ने ग्राम पंचायत के कुछ रसूखदार लोग गनपत राम केवट, कवलराम,खूबचंद यादव, परदेसी राम पटेल, प्यारे लाल केवट, हीरालाल पटेल, संत राम पटेल,छेदी लाल केवट, महावीर केवट जैसे लोगों के द्वारा ग्राम पंचायत सिनोधा में 45 कड़ीका बिंदु की जो नियम बनाई थी जिनके तहत लोगों के ऊपर दंडात्मक कार्यवाही एवं ऋणात्मक वसूली जैसे कार्य होते थे जिनको अनुविभागीय अधिकारी ने ग्राम पंचायत के लोगों से जायजा लेकर तुरंत ही उस नियम को खंडन किया और आगे यह नियम नहीं करने की चेतावनी दी अगर इस तरह से फिर से यह कानूनी प्रक्रिया होगी तो उनके ऊपर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए आज इसी बात को मद्देनजर रखते हुए ग्राम पंचायत के रसूखदार लोगों के द्वारा श्रीमती सपना मांझी सरपंच से अपनी गलती स्वीकार कर और ग्राम पंचायत के लोगों से माफी मांग करके जितने भी आवेदन जनपद, तहसील, कलेक्टर या जहां कहीं भी हो उसे निरस्त स्वयं से करने की बात कही और आगे भविष्य में अपने ग्राम पंचायत के विकास जैसे कार्यों के लिए और ग्राम पंचायत के मामले में दखल ना देने जैसे बातों का स्वयं से वक्तव्य में कहा जिनका आज श्रीमती सपना मांझी सरपंच ग्राम पंचायत सिनोधा ने समझौता रूपी बात से सहमति प्रदान की और कहा कि ग्राम पंचायत मेरा या आपका नहीं है बल्कि हम पूरे ग्रामवासियों का है ग्राम पंचायत की बातों को ग्राम पंचायत तक ही सीमित रहने दे और ग्राम पंचायत के लोगों की बातों को ग्राम पंचायत सिनोधा तक ही सीमित रहने दे और ग्राम पंचायत की बातों को ऊपर या उच्च अधिकारियों को स्थिति के बारे में या किसी भी तरह का शिकवा शिकायत के बारे में आवेदन ना करके ग्राम पंचायत में बैठक करके सुलह करने की बात कही और किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तुरंत ही बैठक करके कार्यप्रणाली की योजना बनाने की बात पर भी सहमति दी जिसका ग्राम पंचायत के लोगों ने और नियम बनाने वाले लोगों ने भी सराहना की और साथ देने का भी वादा किया।



