पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए योजना से जुड़े लाभार्थियों को पैसा ट्रांसफर किया। इस दौरान पीएम मोदी ने संवाद भी किया। मोदी ने कहा पहली किस्त का फायदा लेने वाले वाले करीब-करीब डेढ़ लाख परिवारों को, सभी त्रिपुरा-वासियों को हृदय से बधाई देता हूं। कार्यक्रम में त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने भी शिरकत की।
पीएम मोदी ने कहा कि अब त्रिपुरा को गरीब बनाए रखने वाली, त्रिपुरा के लोगों को सुख-सुविधाओं से दूर रखने वाली सोच की त्रिपुरा में कोई जगह नहीं है। अब यहां डबल इंजन की सरकार पूरी ताकत से, पूरी ईमानदारी से राज्य के विकास कार्य करने जी जान से जुटी है।
आज देश के विकास को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना से देखा जाता है। विकास को अब देश की एकता-अखंडता का पर्याय माना जाता है। आगे उन्होंने कहा कि पहले देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों से हमारी नदियां तो पूरब आती थीं, लेकिन विकास की गंगा यहां पहुंचने से पहले ही सिमट जाती थी। देश के समग्र विकास को टुकड़ों में देखा जाता था, सियासी चश्मे से देखा जाता था। इसलिए, हमारा पूर्वोत्तर खुद को उपेक्षित महसूस करता था।



