Home देश Exclusive- सरकार के काम काज को गति देने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल...

Exclusive- सरकार के काम काज को गति देने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के 77 मंत्रियों को 8 समूह में बांटा गया ।

22
0

इसके पीछे का मक़सद प्रत्येक समूह का आपस मे तालमेल बनाने और विचार का आदान-प्रदान करके सरकार के काम काज को गुणवत्ता और धारदार बनाने का है ।

इन समूहों में एक वरिष्ठ मंत्री जो पूरे ग्रूप के हेड की तरह काम करेंगे के अलावा दो नए मंत्री,कुछ पुराने मंत्री और कुछ राज्यमंत्री जोड़े गए हैं ।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों को समूह में बांटने का फैसला कामकाज में अधिक पारदर्शिता लाने और मोदी सरकार की दक्षता को और अधिक बढ़ाने के लिए किया है । जिससे आपस में लगातार सम्पर्क बना रहे और काम काज बिना अटके और लटके तेज़ी से हो और योजनाओं का लाभ आम आदमी तक कम समय में बिना बाधा के पहुँचे ।

77 मंत्रियों को 8 समूह में बांटने के पीछे की दूसरी मंशा नए मंत्रियों को बिना समय गँवाये सरकारी नीतियों को समझने में आसानी हो ये भी है । जिन्हें पहली बार सरकार में काम करने का अवसर मिला है,कई बार उनको दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता है या अधिकारियों के मार्गदर्शन की ज़रूरत पड़ती है । अब इस नए तरीक़े से एक मंत्रालय के काम काज की जानकारी दूसरे मंत्रालय को भी रहेगी और इससे जुड़ा काम अगर दूसरे विभाग से जुड़ा है तो वहाँ भी काम संयुक्त रूप से तेज़ी से किया जा सकेगा ।