Career Guidance: बहुत से स्टूडेंट्स पैरामेडिकल फील्ड (Paramedical) में जाने के लिए तमाम तरह के कोर्स (Courses) करने की इच्छा रखते हैं. ऐसे स्टूडेंट्स के लिए बेचलर ऑफ़ फार्मेसी (B. Pharma) का कोर्स काफी सहायक साबित हो सकता है. इस कोर्स के बाद आप न सिर्फ फार्मेसिस्ट (Pharmesist) बन सकते हैं बल्कि ड्रग इंस्पेक्टर (Drug Inspector) के तौर पर भी शानदार करियर (Career) बना सकते हैं. मेडिसिन फील्ड में ड्रग इंस्पेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इस फील्ड में प्राइवेट और सरकारी, दोनों सेक्टर में जॉब (Job) की अच्छी संभावनाएं हैं. चलिए करियर गाइडेंस के अपने इस सेक्शन में आज जानते हैं इस फील्ड में करियर की संभावनाएं.
ये है शैक्षणिक योग्यता:
ड्रग इंस्पेक्टर बनने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट का फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) सब्जेक्ट्स से 12वीं पास होना जरुरी है. इसके बाद कैंडिडेट को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बेचलर ऑफ़ फार्मेसी की डिग्री (Degree) हासिल करनी होगी. इस कोर्स की अवधि 4 साल की होती है. यह कोर्स किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी और प्राइवेट कॉलेज (College) से किया जा सकता है. कोर्स के बाद आपको एक साल की इंटर्नशिप (Internship) करनी होगी. इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर बनने के लिए आपको SPSC या UPSC परीक्षा पास करनी होगी. इस एग्जाम को पास करने के बाद ही ड्रग इंस्पेक्टर के तौर पर आपका चयन होता है.
ये है करियर स्कोप:
ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए SPSC और UPSC की तरफ से समय-समय पर वेकेंसी (Vacancy) निकाली जाती हैं. इन वेकेंसी की जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को लगातार न्यूजपेपर पढना चाहिए और सरकारी जॉब के पोर्टल्स (Job Portals) पर नजर रखनी चाहिए. जब भी वेकेंसी निकले, तो उन्हें तुरंत इसके लिए अप्लाई करना चाहिए. इस फील्ड में ड्रग इंस्पेक्टर की सैलरी सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत 44 हजार रुपए से लेकर एक लाख 42 हजार रुपए तक है. इसके अलावा कैंडिडेट्स को विभिन्न प्रकार के भत्ते भी दिए जाते हैं. विभिन्न राज्यों के हिसाब से सैलरी अलग-अलग हो सकती है.



