बिलासपुर 29 अक्टूबर 2021। मेरूवाणी डाॅट इन…
एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत राजपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के एक-एक रिक्त पद एवं तखतपुर के वार्ड क्रमांक 01 में सहायिका के एक रिक्त पद के लिए 8 नवम्बर से 22 नवम्बर 2021 तक आवेदन आमंत्रित किये गये है।
आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण, उम्र 18 से 44 वर्ष, संबंधित ग्राम या वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है।
आवेदक को गरीबी रेखा, अनुसूचित जाति, जनजाति, विधवा, परित्यकता, तलाकशुदा, अनुसूचित जाति, जनजाति विभाग द्वारा संचालित विद्यालय से अध्ययनरत्, पूर्व कार्यकर्ता एवं सहायिका होने पर अतिरिक्त अंक प्रदान किया जाएगा, दस्तावेजों के संबंध में सक्षम अधिकारी के निर्धारित प्रमाण पत्र ही मान्य किये जाएंगे।
आवेदन करनें के समय सीमा पश्चात बने दस्तावेज मान्य नहीं किये जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्र में 8 नवम्बर से 22 नवम्बर तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।



