Home छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत ढेंका में आयोजित सादगी भरे कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष...

ग्राम पंचायत ढेंका में आयोजित सादगी भरे कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान और सभापति अंकित गौरहा नें निर्माण कार्य के लिए किया भूमि पूजन…

37
0

✍…इस दौरान कार्यक्रम को मुख्य अतिथि अरूण चौहान और अंकित गौरहा सहित संतोष दुबे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी के अध्यक्ष नागेन्द्र राय नें किया संबोधित…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। मेरूवाणी डाॅट इन…

ग्राम पंचायत ढेंका में बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान और सभापति अंकित गौरहा नें निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया, दोनों नेताओं नें ग्राम वासियों की उपस्थिति में ग्राम ढेंका स्थित प्रायमरी स्कूल मैदान को सुरक्षित रखनें चार लाख रुपए से बाउंड्री वाल बनाए जानें की बात कही, ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों नेताओं ने विधि विधान से पूजा पाठ किया।

अंकित गौरहा नें कहा कि गांव के समग्र विकास के बिना विकास की परिभाषा अधूरी है, जिला पंचायत गांव के  विकास कार्यों को लेकर कभी भी पीछे हटनें वाला नहीं है, प्रदेश की कांग्रेस सरकार गांव, गरीब और नौजवानों के विकास को लेकर दृढ संकल्पित है, छात्रों, गरीबों सहित गांव की बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए कभी भी राशि की कमी नहीं होगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण सिंह चौहान नें कहा कि गांव में भारत की आत्मा बसती है, गांव से ही प्रतिभावान बच्चों का उदय होता है, ग्राम ढेंका स्थित प्रायमरी स्कूल की बाउन्ड्रीवाल का निर्माण में कुल चार लाख रूपए खर्च होंगे, बाउन्ड्रीवाल बन जानें से ना केवल स्कूल सुरक्षित होगा, यहां पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा भी होगी, खेलकूद की गतिविधियों में भी इजाफा होगा।

उन्होने कहा जब भी गांव के विकास के लिए सहयोग की मांग की जाएगी, अंकित गौरहा सहित पूरा बिलासपुर जिला पंचायत ग्रामीणों के साथ है।

इस दौरान मस्तूरी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष दुबे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय नें भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया, दोनों नेताओं नें गांव के विकास को लेकर हरसंभव मदद की बात कही, जनपद पंचायत सदस्य नारद रजक नें भी कार्यक्रम को संबोधित किया, ग्राम पंचायत के सरपंच दिनेश मौर्य नें आभार जाहिर किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमेश मौर्य, उपसरपंच मनीष घोरे, महमंद सरपंच अनिल निषाद, भुनेश धीरज, केसरी साहू, नरेंद्र सिंह, रेखा सिंह, अभिषेक साहू, राजेश साहु, नंद किशोर ठाकुर, रमेश बघेल, नंदू भोई, कपिल कश्यप, लाले कश्यप, मुकेश मिश्रा, ग्राम पंचायत सचिव प्रफुल्ल तिवारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।