Home छत्तीसगढ़ चार माह पूर्व रास्ता रोककर मारपीट करनें वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…

चार माह पूर्व रास्ता रोककर मारपीट करनें वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…

62
0

बलौदाबाजार भाटापारा। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…

सुहेला थाना प्रभारी ओ.पी.त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 02.06.2021 को प्रार्थी कमलेश्वर यदु, पिता फागुराम यदु, उम्र 32 साल, साकिन मोहरा, थाना सुहेला नें रात्रि 10.00 बजे रोज की तरह टाउनशिप हीरमी से दुध बेचकर वापस अपने घर मोहरा जा रहा था कि बटपरा तालाब के पास छीपकर बैठे तीन आरोपियों द्वारा खगेश्वर यदु का मो.सा. रोककर हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट कर रहा था इसी बीच ट्रक आ जाने से लाईट एवं ट्रक वाले को देखकर प्रार्थी को छोडकर मो.सा. में तीनों आरोपी हिरमी की ओर भाग गये थे कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 87/2021 धारा 341, 323, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, विवेचना दौरान प्रार्थी एवं गवाहन के बताये हुलिये के आधार पर लगातार अज्ञात आरोपियों का पतासाजी किया गया, बताये गये हुलिया के आधार पर आरोपी

01. गणेश यदु, पिता गुहाराम यदु, उम्र 34 साल

02. संदीप यदु, पिता घनश्याम यदु, उम 19 साल

03. कौसल कुमार यादव, पिता कुंदन यादव, उम्र 22 साल सभी साकिनान तिल्दा बांधा, थाना सुहेला से पुछताछ करनें पर अपना जूर्म स्वीकार किया।

प्रार्थी एवं गवाहों द्वारा भागते समय मोटरसाइकिल चलानें वाला व्यक्ति संदीप यदु एवं प्रार्थी की गाडी रोकवानें वाला व्यक्ति को गणेश यदु के रूप में पहचान किया है।

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्र. सीजी 22 एसी 6892 एवं एक नग डण्डा जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफतार किया गया।

आरोपियों के परिवार एवं प्रार्थी दोनों दुग्ध व्यवसाय से संबंधित होने से व्यवसायिक प्रतिद्धंदता के चलते घटना को अंजाम दिया गया था, इसके पूर्व की दोनों परिवारों के बीच दुग्ध व्यवसाय को लेकर विवाद होना बताया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ओ.पी. त्रिपाठी, प्र.आर. 182 भीम साहू, आर. 77 नवीन कुर्रे का विशेष योगदान रहा।