Home छत्तीसगढ़ गांव की नाबालिग लडकी के साथ जान पहचान बढ़ाकर शादी का प्रलोभन...

गांव की नाबालिग लडकी के साथ जान पहचान बढ़ाकर शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जानें वाला आरोपी गिरफ्तार…

112
0

बलौदाबाजार भाटापारा। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…

सुहेला थाना प्रभारी ओ.पी.त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यवाही किया जा रहा है, कि दिनांक 19.10.2021 को थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग पु्त्रि को गांव के ही आरोपी राकेश कुमार वर्मा ने दिनांक 16.10.2021 को रात्रि 03.00 बजे पत्नि बनाने का प्रलोभन देकर बहला फूसलाकर, भगाकर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना के दिनांक 19.10.2021 को अपह़ता को आरोपी राकेश कुमार वर्मा पिता अशोक वर्मा उम्र 24 साल साकिन झीपन थाना सुहेला के मकान से बरामद किया गया। अपह़ता ने महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष अपने कथन में बताई कि आरोपी राकेश वर्मा शादी का प्रलोभन देकर भगाकर भाटापारा, बिलासपुर, रतनपुर ले गया तथा दिनांक 16.10.2021 से 19.10.2021 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाया है, प्रकरण में धारा 366(क),376 भादवि 04 पाक्सो एक्ट जोडा गया है। प्रकरण में आरोपी राकेश कुमार वर्मा के विरूद्ध पर्याप्त व संकलित साक्ष्य आधार पर दिनांक 19.10.2021 के 16.00 बजे गिरफ्तार कर आज दिनांक 20.10.2021 को न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ओ.पी. त्रिपाठी, सउनि बी.आर. रावटे, प्र.आर. 141 भुखन वर्मा, आर. 77 नवीन कुर्रे, 809 प्रशांत दीवान, म.आर. 790 जानकी साहू का विशेष योगदान रहा।