राजपुर, बलरामपुर। मेरूवाणी डाॅट इन…
ईद व दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीएम कार्यालय में नव नियुत एस.डी.एम. भरत कौशिक के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में ईद व दशहरा पर्व को शांति पूर्ण तरीके से मनाने के अलावा करोनो को लेकर शासन द्वारा जारी गाइड लाइन को अनिर्वाय रूप से पालन सुनिश्चित करने के संदर्भ में आयोजन समिति को अवगत कराया।
बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, एल्डरमैन राजीव गुप्ता, जिला मंत्री भाजपा संजय सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष लालसाय मिंज, मनोज अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुरेश सोनी, योगेश गुप्ता, मो इलीयास, मंडल संयोजक रमेश आगरे, थाना प्रभारी अखिलेश सिंह व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।