Home देश Hindustan Copper का ऑफर फॉर सेल खुला, सरकार 10% स्टेक बेचकर 1100...

Hindustan Copper का ऑफर फॉर सेल खुला, सरकार 10% स्टेक बेचकर 1100 करोड़ जुटाएगी

18
0

Hindustan Copper का ऑफर फॉर सेल आज खुल गया है. सरकार ने हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) में 10% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी की है. सरकार यह स्टेक 1122 करोड़ रुपए में बेचेगी.

डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टेमंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट सेक्रेटरी तुहीन कांत पांडे ने बुधवार को ट्वीट करके कहा है, “सरकार हिंदुस्तान कॉपर में 10 फीसदी हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेगी. इसमें 5% ग्रीन शू ऑप्शन है. हिंदुस्तान कॉपर का ऑफर फॉर सेल्स आज यानी 16 सितंबर को खुलेगा. रिटेल इनवेस्टर्स शुक्रवार को बोली लगा सकते हैं.”

इश्यू प्राइस 116 रुपए
हिंदुस्तान कॉपर के ऑफर फॉर सेल का इश्यू प्राइस 116 रुपए तय किया गया है. बुधवार को हिंदुस्तान कॉपर के शेयर 1.27% गिरकर 124.5 रुपए बंद हुए हैं. फिस्कल ईयर 2021 में हिंदुस्तान कॉपर का नेट प्रॉफिट 110 करोड़ रुपए रहा जबकि इससे पहले फिस्कल ईयर 2020 में 598 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था.