गोदरमाना(मेरुवाणी)! रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुटिया में शराबी पति (शिवनाथ मांझी 36 वर्ष) ने अपनी पत्नी (चंद्रावती देवी 34 वर्ष) की सबल से मारकर हत्या कर दी उसके बाद घर से 500 मीटर की दूरी पर जाकर खुद भी पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पुत्र लक्ष्मण मांझी ने बताया कि सुबह के 3:00 बजे के आसपास मेरे भाई ने जगाया बताया कि अंदर मां पिताजी लड़ रहे हैं तो हम लोगों ने दरवाजा खुलवाया मेरे पिताजी ने बिल्ली पकड़ो बिल्ली पकड़ो कहते हुए किवाड़ खोल कर भाग गया अंदर जाकर देखा तो मेरी मां को सब्बल से गर्दन एवं मुंह में मार कर भाग गया है हम लोगों ने हल्ला गुल्ला किया एवम मुखिया को सूचित किया। सुबह में चरवाहों के द्वारा पता चला कि मेरे पिताजी भी एक महुआ के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है उसने बताया कि माता पिता दोनों शराब पीते थे परंतु रात में नहीं पिए थे। हालांकि आए दिन दोनों में हमेशा झगड़ा होता था। मुखिया मिथिलेश यादव ने बताया कि सुबह में मुझे ग्राम चुटिया में हत्या किए जाने की खबर मिली जिसके तुरंत बाद घटनास्थल पर जाकर वस्तु स्थिति को देखते हुए रंका थाना को सूचित किया। घटना की सूचना पाकर रंका अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी एवं इंस्पेक्टर थाना से एसआई शंकर कुशवाहा, सोहन कुमार दल बल के साथ पहुंच कर घटनास्थल की छानबीन कर दोनों शवों को जप्त करते हुए पंचनामा बनाकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा ले गए।




