Home छत्तीसगढ़ बाइक दुर्घटना में दो सवार घायल

बाइक दुर्घटना में दो सवार घायल

29
0

अम्बिकापुर(जावेद)! अंबिकापुर के महामाया रोड इंद्र वाटिका के सामने कतकालो से आ रहे दो बाइक सवार युवक के सामने अचानक से गाय आ जाने के कारण दुर्घटना हो गयी। बताया जाता है की बाइक सवार गाड़ी तेज रफ़्तार से चला रहे थे जिससे गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाए और गाय से जाकर टकरा गए। उन दोनों युवको को गंभीर चोट आई है जिसमे से एक की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगो की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर निगम क्षेत्र में रोज ऐसे जानवर सड़को पर घूमते नजर आते हैं पशु मालिक व नगर निगम के द्वारा उनके रख-रखाव की व्यवस्था नहीं किये जाने से इस तरह की घटनाये आये दिन होती रहती है। पशुओ  को भी चोट लगती है।