Home Uncategorized छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन रामचंद्रपुर ने मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा, 16% मंहगाई...

छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन रामचंद्रपुर ने मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा, 16% मंहगाई भत्ता, पदोन्नति-क्रमोन्नति की मांग की

233
0

रामानुजगंज! छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर छ.ग. टीचर एसोसिएशन रामचंद्रपुर ने राजेश्वर कुशवाहा प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं आशीष कुमार गुप्ता ब्लाक सचिव सीजीटीए रामचन्द्रपुर के नेतृत्व में संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण संभागीय कार्यालय, अंबिकापुर के नाम विकास खंड शिक्षा अधिकारी रामचन्द्रपुर के माध्यम से एवं माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय शिक्षा मंत्री जी, मुख्य सचिव महोदय, छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर, प्रमुख सचिव महोदय, स्कूल शिक्षा विभाग, सचिव महोदय, सामान्य प्रशासन विभाग एवं संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़, रायपुर के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामानुजगंज के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्यवाही करने की मांग की।

छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन रामचन्द्रपुर के द्वारा 1 जुलाई 2019 से अब तक लंबित 16% महंगाई भत्ता (केंद्र के सामान 28%) का आदेश जारी करने, जनघोषणा पत्र में उल्लेखित क्रमोन्नति, पदोन्नति, सहायक शिक्षक का वेतन विसंगति एवं पुरानी पेंशन बहाली सहित एल.बी. शिक्षक संवर्ग के मांगों का निराकरण करने, सेवानिवृत्ति एवं मृत्यु उपादान व अर्जित अवकाश नकदीकरण हेतु स्पस्ट निर्देश जारी करने के मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा एवं उनके मांगों के अनुरूप मांग पूरी ना होने पर एसोसिएशन द्वारा आंदोलन की भी चेतावनी दी गई इस संबंध में रामचंद्रपुर ब्लॉक के सचिव आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारी यह मांग कई वर्षों से लंबित है, माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने हमारे मांगों को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करते हुए त्वरित निराकरण करने के लिए कहा था लेकिन इस पर कोई कार्यवाही न होता देख हम सभी शिक्षक चरणबद्ध रूप से अपने मांगो के संबध में ज्ञापन और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मांगे रख रहे है। आज जहाँ हर तबका महंगाई के बोझ तले दबा हुआ है जिसे सरकार भी समझती है और इस मुद्दे पर अपनी बात भी रखती है ऐसे में लंबित 16% मंहगाई भत्ता प्रदान कर हम शिक्षको को राहत प्रदान करना चाहिए। छ.ग. टीचर एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त मंत्री राजेश्वर कुशवाहा ने कहा की हमारी मांगो पर अविलम्ब विचार होना चाहिए। पदोन्नति हेतु पद रिक्त होने के बावजुद पदोन्नति नही देना, क्रमोन्नति का लाभ न देना मंहगाई भत्ते को रोके रहना ये सभी हम शिक्षको के साथ अन्याय है जहाँ छत्तीसगढ़ सरकार न्याय योजना की बात करती है वहाँ कर्मचारियों के साथ अन्यायपूर्ण रवैया उचित नहीं है सरकार को हमारी मांगे पूरी करनी चाहिए।

आज का ज्ञापन ब्लाक अध्यक्ष विशाल दत्त चौबे के मार्गदर्शन में रमन कुमार गुप्ता, रूप कुमार सिंह, रामाधार सिंह, रमेश मिश्रा, राजदीप साहू, ज्योति चौबे, लक्ष्मी ठाकुर, ममता ठाकुर, अरुण वर्मन, सुशील तिवारी,विजय गुप्ता, मो इस्लाम, प्रमेश ठाकुर, संदीप गुप्ता, सुरेश कुमार, उमेश कौसिक, मुकेश गुप्ता,नन्दलाल रवि, रामनाथ राजपूत, अन्जय श्रीवास्तव, रामसकल सिंह, सुनील गुप्ता, श्रवण गुप्ता, सदीपराम कश्यप सहित कई शिक्षको की उपस्तिथि में सौपा गया।