करहीबाजार। मेरूवाणी डाॅट इन… राघवेन्द्र सिंह
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलौदा बाजार श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बलौदा बाजार श्री पीतांबर पटेल श्रीमान एसडीओपी बलौदा बाजार श्री सुभाष दास महोदय के कुशल मार्गनिर्देशन में शराब, जुआ,सट्टा की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था,इसके परिपालन में पुलिस चौकी करहीबाजार में दिनाँक- 16/08/2021को जरिये मुखबीर के सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम करही बाज़ार डीपरा पारा में कुंजराम अंजान के पास अवैध शराब लेकर कोई आने वाला है। कि सूचना तस्दीक पर गवाह एवं हमराह को लेकर मौका डीपरा पारा करहीबाज़ार के मकान में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। 02 लड़के एक बोरी में शराब लेकर आये और कुंजराम अंजान को बोरी में देकर दोनों पुलिस को देखकर भाग गए कुंजराम अंजान को पूछने पर बताया कि मैं शराब को बलौदाबाजार से मंगवाया था दोनों का नाम पता मालूम नहीं है। मोटर सायकल क्रमांक-CG 22-M-4655 उन्हीं लड़को का होना बताया आरोपी कुंजराम अंजान के कब्जे में एक सफेद बोरी में 75 पॉव देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 ml भरी हुई कुल 13.500 बल्क लीटर कीमती 06 हजार रुपये का व एक गुलाबी रंग का सिटी किंग लिखा हुआ hf डीलक्स मो.सा. क्र.-CG-22-M-4655 कीमती 20 हजार रुपये का बरामद हुआ मौके पर समक्ष गवाह गिनती पंचनामा तैयार किया गया आरोपी को धारा 91 जा फ़ौ का नोटिस तामील किया गया। आरोपी द्वारा क़ोई दस्तावेज लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के अवैध शराब जप्त किया गया है ।आरोपी सदर का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लिया गया। उक्त प्रकरण में 02 आरोपी फरार हैं जिसकी गिरफ्तारी की जाती है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उमेश वर्मा,प्रधान आरक्षक 68 महेंद्र जोगी आर.148 अरविन्द कुर्रे,आर.227 महेन्द्र धृतलहरे का विशेष योगदान रहा।



