बेमेतरा, नवागढ़। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…
नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जैतपुरी में संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर संगीतमय व श्री रामचरित मानस का आयोजन किया गया, जिसमें आस पास के रामायण मंडलियों को भी आमंत्रित किया गया था। जैतपुरी से ही तुलसी मानस मंडली के केशव राजपूत नें शास्त्रीय संगीत से कार्यक्रम आरंभ कर भजन एवं सुगम संगीत की प्रस्तुति दी, श्री हनुमान प्रसाद तिवारी नें प्रवचन के माध्यम से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। जिसमें ममता मानस परिवार नवागढ़ के बालिकाओं द्वारा लोक संगीत के माध्यम से लोगों का दिल जीत लिया।



