कोरोना काल (Corona Era) में रेलसेवा बुरी तरह से प्रभावित रही है. इस दौरान ऐसे भी रेलवे जोन हैं जिन्होंने ट्रेनों (Trains) के संचालन की टाइमिंग में रिकॉर्ड तक बना डाला है. उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) ने यात्री और माल उपभोक्ताओं को अधिकाधिक सुविधा प्रदान करने के लिए पहली पोजीशन हासिल की है.
उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक आनन्द प्रकाश के दिशानिर्देशों अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) पर रेल संचालन पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया है ताकि यात्री और माल उपभोक्ताओं को अधिकाधिक सुविधा प्रदान की जा सकें
देश के प्रत्येक भाग में आवश्यक सामग्री की निर्बाध आपूर्ति हो, इसके लिये रेलवे द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे है. NWR पर इस वर्ष जुलाई माह तक 8.8 मिलियन टन माल लदान किया गया, जो कि गत वर्ष की इसी अवधि की 5.01 मिलियन टन से 76 %अधिक है. उल्लेखनीय है कि रेलवे बोर्ड (Railway Board) द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे को जुलाई माह तक 8.73 मिलियन टन लदान का लक्ष्य दिया गया था.
एनडब्यूआर ने यात्री तथा माल परिवहन संचालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर अलग पहचान बनाई है तथा नई ऊंचाईयों की ओर अग्रसर हैं.



