Home छत्तीसगढ़ थाना सुहेला पुलिस की कार्यवाही, दीगर राज्य मध्यप्रदेश का शराब खपानें के...

थाना सुहेला पुलिस की कार्यवाही, दीगर राज्य मध्यप्रदेश का शराब खपानें के फिराक में ग्राम मोहरा, साराडीह की ओर बिक्री हेतु परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ्तार…

227
0


✍…गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 20 पेटी में 1000 पाव गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब जब्त जुमला कीमती 150000/- रूपये।
✍…शराब तस्करी में प्रयुक्त जेस्ट कार क्र. CG 04 HN 5682 कीमती 600000/- रूपये तथा 04 नग मोबाईल कीमती 40000/- रूपये जप्त किया गया।
✍…गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर उप जेल बलौदाबाजार भेजा गया।

बलौदाबाजार। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलौदाबाजार श्री आई.के. एलेसेला द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कारवाई करने प्राप्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निवेदिता पाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में अनुविभाग का कार्यभार संभालते ही थाना प्रभारी सुहेला हरीश कुमार साहू के नेतृत्व में हमराह स्टाफ प्र.आर. 182 भीम कुमार साहू, 175 दिलीप टोप्पो आरक्शक 143,393,809,324 के रात्रि गस्त ड्यूटी पर रवाना हुआ था गस्त भ्रमण दौरान जरिए मुखबीर सूचना मिला कि एक स्लेटी रंग का कार क्र. सीजी 04 एचएन 5682 में कुछ लोग भारी मात्रा में शराब रखकर खपाने के फिराक में ग्राम मोहरा, साराडीह की ओर घुम रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाप एवं गवाहों के साराडीह तिग्गडा के आसपास छीपकर घेराबंदी करने पर सण्डी, पलारी की ओर से मुखबीर के बताये अनुसार कार को आता देखकर उक्त कार को रोकने का ईशारा करने पर चालक उक्त कार को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा जिसका पीछा करने पर कार का चालक उतरकर खेत तरफ भागने लगा जिसे उपस्थित स्टाफ द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया तथा कार में बैठे दो अन्य व्यक्ति भाग नही पाये, मौके पर पकड़े गए। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पुछने पर चालक अपना नाम

1. साजिद अंसारी पिता निजामुद्दीन अंसारी उम्र 27 साल साकिन न्यू सुभाष नगर हनुमान मंदिर के पास टिकरापारा थाना टिकरापारा जिला रायपुर (छ.ग.)

2. अभीषेक चैहान पिता मदन चैहान उम्र 22 साल साकिन बुधवारी बाजार बीरगांव वार्ड नं. 32 थाना उरला जिला रायपुर (छ.ग.)

3. राहूल सोनकर पिता प्रशांत सोनकर उम्र 25 साल साकिन वार्ड क्र. 65 लाखेनगर हनुमान नगर दुर्गा मंदिर के सामने थाना पुरानीबस्ती जिला रायपुर (छ.ग.) के रहने वाले बताये।

जिनके कब्जे से 20 पेटी गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब 1000 पाव मात्रा 180 बल्क लीटर जुमला कीमती 150000/- रूपये, शराब तस्करी में उपयोग में लाया गया टाटा वाहन क्र. जेस्ट कार क्र. सीजी 04 एचएन 5682 कीमती 600000/- रूपये एवं 04 नग मोबाईल (सैमसंग-02, आई फोन 01, वीवो कंपनी-01) जुमला कीमती 40000/- रूपये को आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया।

आरोपी साजिद अंसारी, अभीषेक चौहान, राहूल सोनकर तथा वाहन क्र. जेस्ट कार क्र. सीजी 04 एचएन 5682 के मालिक के विरूद्ध धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार आरोपी साजिद अंसारी, अभीषेक चौहान, राहूल सोनकर को न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय पेश किया गया तथा वाहन स्वामी की पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तारी किया जावेगा।

आरोपियों के कब्जे से दीगर राज्य मध्य प्रदेश में निर्मित अवैध शराब जप्त कर कार्यवाही करने में थाना प्रभारी हरीश कुमार साहू, प्र.आर. 175 दिलीप टोप्पो, 182 भीम कुमार साहू, आरक्षक 143,393,809,324 एवं समस्त थाना स्टाफ का सहयोग रहा।