Home छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में खाद संकट को लेकर प्रदर्शन, कसडोल...

भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में खाद संकट को लेकर प्रदर्शन, कसडोल भाजपा द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई…

181
0

कसडोल(बलौदाबाजार)। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी”

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में कसडोल भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व किसानों ने खाद संकट को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समीपस्त ग्राम पीसीद के सहकारी समिति में प्रदेश के लबरा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई, धरना प्रदर्शन में भाजपा मंडल कसडोल के मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश के मुखिया अपने आप को माटी पुत्र कहते है उनके ढाई वर्ष पूर्ण हो जाने पर भी किसानों से किया वादा पूरा नहीं कर पाई, चाहे वो कर्ज माफी हो, खाद संकट हो, बिजली हाफ हो, 2500/- के दर से धान खरीदी हो जैसे अनेक मुद्दों पर वादा निभाने पर पूरी तरह विफल रही।

जिला मंत्री राजकुमार साहू ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की वर्तमान कृषि पद्धति में किसान अत्यधिक परेशान है, केंद्र ने आवश्यकता से अधिक खाद प्रदेश को मुहैया कराया है परंतु भूपेश सरकार कुछ प्राइवेट कंपनियों को खाद बेचकर सरकारी समितियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।किसान खाद व बीज के लिए दर दर भटक रहे हैं। प्रदेश का हर वर्ग सरकार से नाखुश है अब सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है उन्होंने आगे कहा की आगामी चुनाव में किसान इस किसान विरोधी सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी।

कार्यक्रम में प्रमुखरूप से राजकुमार जायसवाल जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, संतोष वैष्णव सांसद प्रतिनिधि, एस के ध्रुव जिलाध्यक्ष अनु जन जाति मोर्चा, रामचन्द ध्रुव मंडल महामंत्री, गणेश साहू जिला सह कोषाध्यक्ष भाजयुमो, संतोष कश्यप जिला प्रतिनिधि, ओम प्रकाश निराला मंडल अध्यक्ष अनु जाति मोर्चा, गोपाल साहू जिलाउपाध्यक्ष मोदी जन कल्याणकारी योजना, कमल साहू कोषाध्यक्ष भाजयुमो, सुंदर साहू मीडिया प्रभारी, हेमदास मानिकपुरी, सूजे लाल साहू, राज साहू, तेजनाथ पटेल, कसडोल मंडल के पदाधिकारी सहित बहुतायत संख्या में किसान उपस्थित रहे।