बलरामपुर जिले के नवनियुक्त कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल का आज विकासखंड कुसमी में दौरा कार्यक्रम संपन्न हुआ कलेक्टर के द्वारा नगर के निर्माणाधीन कार्यों के साथ-साथ नगर के हृदय स्थल खेल मैदान में भी पहुंचकर अधूरे पड़े खेल मैदान निर्माण कार्य के संबंध में जायजा लिया साथ में ही मुख्य नगरपालिका अधिकारी एस.के. दुबे को निर्माण कार्य संबंधित फाइल लाने का भी तत्काल निर्देश दिया। इसके बाद कलेक्टर के द्वारा नगर के ठींग बांध में भी जाकर औचक निरीक्षण किया गया साथ में बुनियादी समस्याओं पर भी विचार विमर्श कर अधिकारियों से जायजा लिया इस संबंध में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने बांध की वस्तु स्थिति से अवलोकन कराते हुए कलेक्टर को बताया कि जल संसाधन विभाग के द्वारा इसके मरम्मत एवं सौंदर्यकरण लिए 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण निर्माण कार्य धरातल पर अभी तक नहीं हो पाया है, जिसके परिणाम स्वरूप किसान रवि एवं खरीफ की फसल अच्छे से नहीं कर पा रहे हैं। कलेक्टर ने नगर की बहुप्रतीक्षित मांग पुष्प वाटिका का भी जायजा लिया और विगत लंबे अरसे से बंद कार्य पर नाराजगी भी जाहिर की ।कलेक्टर बलरामपुर इंद्रजीत सिंह चंद्र वाल का यह पहला दौरा कार्यक्रम था अब देखना यह होगा कि कलेक्टर के दौरे का असर संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कितना पड़ता है साथ में ही धरातल पर आम जन के बुनियादी समस्याओं पर किस तरह का असर होता है। इस पूरे कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष हुमन्त सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम, राम लाल यादव, सनाउल्लाह खान, सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।