उदयपुर– गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव व जिला सरगुजा के प्रभारी श्रवण सर्वटे के अनुसार जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वप्रथम सरगुजा जिला गोंगपा के संरक्षक जीतम सिंह उइके को बनाया गया।
जिले के समस्त विकासखंड के कार्यकर्ताओं की एक बैठक सरगुजा जिला के लखनपुर ब्लॉक के कुंवरपुर विश्राम गृह के पास आयोजित की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से ग्राम हरिहरपुर ग्राम पंचायत साल्ही थाना व तहसील उदयपुर जिला सरगुजा छ.ग.के निवासी बालसाय कोर्राम जी को सर्वसम्मति से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव व सरगुजा प्रभारी श्रवण सर्वटे व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भूपनाथ मराबी ने अपनी सहमति दी। इसी तरह जिला महासचिव पद पर ग्राम बंधा विकासखंड लखनपुर को सर्वसम्मति से महासचिव सचिव निर्वाचित किया गया। संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष बालसाय कोर्राम जी ने जिला उपाध्यक्ष पद पर मनबोध सिंह मरकाम,जमुना प्रसाद पावले, संगठन मंत्री के पद पर रामकुमार टेकाम,गों.ग.पा. पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, जिला अध्यक्ष पर सूरजबली राजवाडे़ प्रवक्ता हेतु नवल सिंह वरकडे़, गों.ग.पा.किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर रामप्रताप साहू, जिला युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर इन्द्रदेव उर्रे को नियुक्त किया। बैठक में रामजीत आरमोर, विजय सिंह कोर्राम, शिवरतन सिंह मराबी मोहर साय कोर्राम, अम्बिका पोर्ते, हुकुम साय आयम,आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



