Home छत्तीसगढ़ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ग्राम साल्ही में गर्मजोशी के...

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ग्राम साल्ही में गर्मजोशी के साथ किया गया स्वागत

24
0


उदयपुर:- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम व राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम के प्रथम सरगुजा आगमन पर सोमवार को साल्ही मोड़ में गों.ग.पा.कार्यकर्ताओं द्वारा फुल माला गुलदस्ता भेंटकर व अक्षत चंदन लगाकर कर भव्य स्वागत किया गया ।
इस दौरान वह साल्ही में एक घण्टे का समय बिताया कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में चर्चा की मौके पर उपस्थित लोगों से परिचय प्राप्त कर उनका हालचाल जाना ।
जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मेहनत एवं लगन से कार्य कर पार्टी को सरगुजा जिले में बेहतर कार्य करने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए हैं।
स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित छत्तीसगढ़ गोंगपा के प्रदेश महासचिव व सरगुजा जिला प्रभारी श्रवण सरोटिया जी ,सरगुजा जिला के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बालसाय कोर्राम , प्रवक्ता नवल सिंह वरकडे़ जी, संरक्षक जीतम सिंह उइके जी सचिव रामलाल करियाम, उदयपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामजीत आरमोर जी गोंगपा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष समल सिंह अर्मो, युवा प्रकोष्ठ के संगठन मंत्री तेजूराम पोर्ते व विजय कोर्राम,जयनंदन सिंह पोर्ते मोहरसाय कोर्राम, चैतुराम पोर्ते,सुखनंदन पोर्ते,चंदन पोर्ते,गोंडवाना जनजागृति कला मंच के निर्माता निर्देशक गायक व गायिका दीपन नेटी सुरमिला नेटी,आंनदराम उइके पवन कुसरो धरम कुसरो जयसिंह कुसरो महेश कुसरो बुद्धिमान पोर्ते जीएसयू ब्लॉक प्रवक्ता बिनोद पोर्ते व सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।