Home देश नेटफ्लिक्स-अमेजन प्राइम पर रेटिंग के आधार पर दिखाए जाएंगे कॉन्टेन्ट, सरकार ने...

नेटफ्लिक्स-अमेजन प्राइम पर रेटिंग के आधार पर दिखाए जाएंगे कॉन्टेन्ट, सरकार ने बनाया नियम

33
0

OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए सरकार ने नया नियम तैयार किया है. इसके तहत नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसे प्लेटफॉर्म पर कॉन्टेन्ट को 6 कैटेगरी के आ​धार पर रेटिंग दी जाएगी. एडल्ट कैटेगरी के कॉन्टेन्ट 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए ही होगा.

केंद्र सरकार ने वेब बेस्ड ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म पर कॉन्टेन्ट के ​लिए नया नियम ​बनाया है. इमसें Netflix, अमेज़न प्राइम जैसे प्लेटफॉर्म्स होंगे. अब इन प्लेटफॉर्म्स के लिए भी सरकार ने ‘क्लासिफिकेशन रेटिंग’ को तैयार किया है. किसी भी फिल्म या एंटरटेनमेंट कॉन्टेन्ट के लिए दर्शकों को रेटिंग के बारे में जानकारी देनी होगी. नये इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (गाइडलाइंस फॉर इंटरमीडियरिज एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स 2021 के मुताबिक, 18 साल या इससे ज्यादा के उम्र के लिए ही एडल्ट कैटेगरी के कॉन्टेन्ट देख सकेंगे. A-कैटेगरी की फिल्म को 18 साल से कम उम्र के लोग नहीं देख पाएंगे.

दरअसल, नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कॉन्टेन्ट’ को लेकर भारत में आलोचना होती रही है. हाल ही में अमेज़न प्राइम के पॉलिटिकल ड्रॉम शो ‘तांडव’ पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था. शिकायत मिलने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने अमेज़न इंडिया के एक अधिकाी से जवाब भी मांगा था.

रेटिंग्स के लिए 6 कैटेगरी

कुल मिलाकर इन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कॉन्टेन्ट्स के लिए 6 कैटेगरी होंगी. ये कैटेगरी U (यूनिवर्सल), U/A – सामान्य दर्शकों के लिए, U/A – 13+ यानी 7 साल से अधिक उम्र के लिए, U/A 13+ यानी 13 साल से अधिक उम्र के लिए, U/A 16+ यानी 16 साल से अधिक उम्र के लिए, और A- व्यस्कों के लिए होगी.

1; बच्चों के लिए U/A-7 और U/A13+ कैटेगरी बनाई गई है. U/A-7 के अंतर्गत हिंसा वाले कॉन्टेन्ट को दिखाया जा सकती है, लेकिन इसे किसी फैंटसी या कॉमेडी के जरिये दिखाना होगा. इसमें सेक्स, नग्नता या किसी अन्य सेक्सुअल कॉन्टेन्ट को नहीं दिखाया जा सकता है.

2; दूसरी ओर U/A13+ कैटेगरी में हिंसा को वास्तविक रूप में या ग्राफिक की मदद से दिखाया जा सकता है, लेकिन इसमें अधिक खून वाले सीन नहीं होने चाहिए. खुद को नुकसान पहुंचान जैसे एक्टिंग भी दिखाई जा सकती है लेकिन इसमें बहुत डिटेल में नहीं दिखानी होगी.

3; 16 साल से अधिक उम्र की कैटेगरी वाले प्रोग्राम में ग्राफिक एक्ट्स, सेक्सुअल हिंसा आदि के बारे में दिखाया जा सकता है. लेकिन जरूरीत से अधिक खून-खराबा नहीं दिखाया जा सकता है. सेक्सुअल कॉन्टेन्ट का स्तर अधिक हो सकता है लेकिन ग्राफिक नहीं होना चाहिए. ड्रग्स के इस्तेमाल आदि के बारे में सीन हो सकते हैं लेकिन इसे बढ़ा-चढ़ाकर नही दिखाया जा सकता है.

4; एडल्ट कैटेगरी में ‘अप्रिय भाषा’ का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें ग्राफिक डिटेल और हिंसा वाले कॉन्टेन्ट भी हो सकते हैं. इस कैटेगरी में सेक्स और नग्न सीन भी हो सकते हैं. अ​प्रिय भाषा को लेकर यह ध्यान देना होगा कि किसी आपराधिक कानून का उल्लंघन न हो.