पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड ने निकाली ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड ने जीडीएमओ (जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर) और स्टाफ नर्स, ग्रेड 2 सहित कई पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट – wbhrb.in – से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कुछ पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 20 मार्च 2021, तो कुछ पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 26 मार्च 2021 तय की गई है.
आवेदन से पहले इसे पढ़ना है जरूरी
इन पदों पर आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें. नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा. आवेदन में कमी या गलती पाए जाने पर उसे बोर्ड की ओर से रद्द कर दिया जाएगा.
यह है शैक्षणिक योग्यता
मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए. वहीं स्टाफ नर्स के लिए अधिकतम योग्यता बीएससी नर्सिंग निर्धारित की गई है.
आयु सीमा
मेडिकल ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 से 39 वर्ष के बीच होना चाहिए.
महत्वपूर्ण तारीखें
मेडिकल ऑफिसर पद के लिए आवेदन शुरू- 12 मार्च 2021
मेडिकल ऑफिसर पद के लिए आवेदन की अंतिम तारीख- 20 मार्च 2021
जीडीएमओ पद के लिए आवेदन शुरू- 12 मार्च 2021 से
जीडीएमओ पद के लिए आवेदन की अंतिम तारीख- 20 मार्च 2021
स्टाफ नर्स के लिए आवेदन शुरू- 17 मार्च 2021
स्टाफ नर्स के लिए आवेदन की अंतिम तारीख- 26 मार्च 2021
इन पदों पर होगी भर्तियां
स्टाफ नर्स- 6114 पद
मेडिकल ऑफिसर- 1313 पद
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर- 1207 पद



