Home शिक्षा SSC CHSL : एसएससी सीएचएसएल 2019 टियर-2 का एग्जाम आज, जानें डिटेल

SSC CHSL : एसएससी सीएचएसएल 2019 टियर-2 का एग्जाम आज, जानें डिटेल

39
0

एसएससी सीएचएसएल 2019 टियर-2 का एग्जाम रविवार 14 फरवरी 2021 को है. यूपी एवं बिहार के अभ्यर्थियों की परीक्षा दूसरे चरण में होगी. इस परीक्षा में पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति एलडीसी, जेएसए और पीए और एसए पदों पर की जाएगी.

कर्मचारी चयन आयोग का सीएचएसएल 2019 टियर-2 का एग्जाम परीक्षा रविवार 14 फरवरी 2021 को है. एग्जाम में कुल 44 हजार 856 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है.

कर्मचारी चयन आयोग के मध्य जोन के निदेशक राहुल सचान के अनुसार मध्य जोन में कुल करीब 14186 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. इसके अंतर्गत यूपी एवं बिहार के अभ्यर्थियों की परीक्षा दूसरे चरण में होगी. इस परीक्षा में पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति एलडीसी, जेएसए और पीए और एसए पदों पर की जाएगी.

एमटीएस भर्ती का शेड्यूल
अभी एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया चल रही है. इच्छुक अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 21 मार्च 2021 निर्धारित की गई है.

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए. वहीं एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधितकम उम्र सीमा में 5 साल और ओबीसी वर्ग को 3 साल की छूट दी जाएगी.