भारती एयरटेल (Bharti Airtel) 5जी का लाइव प्रदर्शन करने वाली देश की पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है.
टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने एक भारत में 5जी रेडी नेटवर्क का ऐलान किया है. कंपनी ने हैदराबाद में कमर्शियल नेटवर्क पर लाइव 5जी सर्विस (5G Service) का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है.
इस तरह की सर्विस को पेश करने वाली देश पहली कंपनी बन गई है. एयरटेल ने ऐसा अपने मौजूदा लिबरलाइज्ड स्पेक्ट्रम को 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में एनएसए नेटवर्क तकनीक के माध्यम से किया. हालांकि 5G का पूरा अनुभव ग्राहकों के लिए तब उपलब्ध होगा, जब पर्याप्त स्पेक्ट्रम उपलब्ध होगा और सरकार की मंजूरी मिल जाएगी.
क्या कहा कंपनी के एमडी और सीईओ ने
लाइव ट्रायल पर भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ गोपाल विट्ठल ने कहा, ‘मुझे अपने उन इंजीनियरों पर गर्व है जिन्होंने आज हैदराबाद के तकनीकी शहर में इस अविश्वसनीय क्षमता के प्रदर्शन के लिए अथक प्रयास किए हैं. हमारे हर एक निवेश को भविष्य में प्रमाणित किया जाता है, क्योंकि हैदराबाद में यह गेम चेंजिंग टेस्ट साबित हुआ है.
5जी का लाइव प्रदर्शन करने वाली पहली कंपनी बनी एयरटेल
उन्होंने कहा कि एयरटेल इस क्षमता को प्रदर्शित करने वाला पहला ऑपरेटर बन गया है और इसी के साथ हमने फिर से दिखा दिया है कि हम भारत में हमेशा से हर जगह भारतीयों को सशक्त बनाने की अपनी खोज में नई तकनीकों का नेतृत्व करने में सबसे आगे रहे हैं.



