Home देश 31 जनवरी तक डिस्काउंट के साथ जमा कराएं बिजली बिल, मिल रही...

31 जनवरी तक डिस्काउंट के साथ जमा कराएं बिजली बिल, मिल रही बंपर छूट

96
0

क्या कोरोना-लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान आप अपना बिजली का बिल जमा नहीं कर पाए थे? क्या अभी भी आपका बिजली का बिल बकाया है…अगर हां तो छूट के साथ बिजली का बकाया बिल (Electricity Bill) जमा करने को आपके पास अभी 4 दिन का समय है.

क्या कोरोना-लॉकडाउन (Corona-Lockdown) के दौरान आप अपना बिजली का बिल जमा नहीं कर पाए थे? क्या अभी भी आपका बिजली का बिल बकाया है…अगर हां तो छूट के साथ बिजली का बकाया बिल (Electricity Bill) जमा करने को आपके पास अभी 4 दिन का समय है. अगर आपने इन चार दिनों में रजिस्ट्रेशन करा दिया तो फिर आप फरवरी तक अपना बिल जमा करा सकते हैं, लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो इसके बाद फिर आपको पूरा बकाया बिना किसी छूट के जमा करना होगा. यह छूट यूपी सरकार की कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना के तहत दी जा रही है.

बिजली विभाग से जुड़े जानकारों की मानें तो कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना खत्म होने में चार दिन बाकी हैं, लेकिन अभी तक करीब 950 बिजली उपभोक्ताओं ने ही योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. जबकि इस जिले में लगभग 3.5 लाख बिजली उपभोक्ता हैं. इसमें से 35 हज़ार वो उपभोक्ता हैं जो कमर्शियल कनेक्शन के रूप में अपना बिजली का बिल जमा करते हैं.

विभाग के अनुसार करीब 10 हज़ार ऐसे कामर्शियल कनेक्शन वाले उपभोक्ता हैं, जिन्होंने कोराना-लॉकडाउन के दौरान बकाया बिजली बिल अभी तक जमा नहीं किया है. बकाए की यह रकम करोड़ों रुपये में बताई जा रही है. जानकारों का कहना है कि असल में बिल तो लाखों में थे, लेकिन जमा नहीं होने पर यह कंपाउंड इंट्रेस्ट के चलते करोड़ों रुपये में पहुंच गए हैं.

योजना में रजिस्ट्रेशन कराया तो ऐसे मिलेगी छूट
कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने पर उपभोक्ताओं को बकाए बिल पर सरचार्ज नहीं देना होगा. लेकिन शर्त यह होगी कि 31 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद 28 फरवरी 2021 तक उस बकाए की रकम को जमा कराना होगा.