Home देश खरीदें सस्ते में सोना, साल की शुरुआत में मोदी सरकार दे रही...

खरीदें सस्ते में सोना, साल की शुरुआत में मोदी सरकार दे रही शानदार मौका

34
0

अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो 11 जनवरी से 15 जनवरी तक आपके पास बेहतरीन मौका है. मोदी सरकार एक बार फिर सस्ता सोना बेचने जा रही है.

मोदी सरकार एक बार फिर सस्ता सोना बेचने जा रही है. अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो 11 जनवरी से 15 जनवरी तक आपके पास बेहतरीन मौका है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) के लिए सोने की कीमत 5,104 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है. भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी है. बता दें कि बॉन्ड का मूल्य सब्सक्रिप्शन पीरियड शुरू होने से पहले के सप्ताह के आखिरी तीन कारोबारी सत्रों में 999 शुद्धता वाले सोने के औसत बंद मूल्य (Closing Rates) पर आधारित होता है. ये सरल औसत बंद मूल्य इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसएिशन लिमिटेड प्रकाशित करता है.

19 जनवरी है सेटेलमेंट डेट
सरकार ने Gold Bond 2020 21 (सीरीज X) का ऐलान कर दिया है. इस गोल्ड बॉन्ड में आप 11 जनवरी, 2021 से 15 जनवरी, 2021 तक इनवेस्टमेंट कर सकते हैं. सेटेलमेंट डेट 19 जनवरी, 2021 होगी. सॉवरेन गोल्ड बॉन्‍ड 2020 21 (सीरीज X) में इनवेस्टमेंट के लिए सोने की कीमत 5,104 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है. RBI ने 8 जनवरी, 2021 को सोने की कीमत का ऐलान किया है.

इन ग्राहकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की मिलेगी छूट

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के साथ परामर्श से उन निवेशकों को निर्गम मूल्य पर 50 रुपये प्रति ग्राम छूट देने का निर्णय लिया है जो ऑनलाइन आवेदन करेंगे और डिजिटल मोड के माध्यम से भुगतान करेंगे. इस तरह के निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्‍य 5,054 रुपये प्रति ग्राम होगा. खास बात ये है कि गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने से आपको टैक्स छूट भी मिलती है.

4 किग्रा तक सोने के लिए कर सकते हैं निवेश

स्‍कीम के तहत व्यक्तिगत निवेशक और हिंदू अविभाजित परिवार एक वित्त वर्ष में कम से कम एक ग्राम और अधिकतम चार किलोग्राम गोल्‍ड के लिए निवेश कर सकते हैं. ट्रस्ट और ऐसी ही दूसरी इकाइयां हर साल 20 किग्रा सोने में निवेश कर सकते हैं. गोल्ड बॉन्ड की बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, डाकघरों और मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों के जरिये की जाएगी.

यहा सें खरीद सकते हैं गोल्ड बांड

एसजीबी के हर आवेदन के साथ निवेशक PAN जरूरी है. स्वर्ण बॉन्ड बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (एनएसई और बीएसई) के माध्यम से बेचा जाएगा.