Home देश चांदी इतनी महंगी क्यों हो रही? कैसे है यह फ्यूचर का सोना,...

चांदी इतनी महंगी क्यों हो रही? कैसे है यह फ्यूचर का सोना, AI से क्या कनेक्शन, समझिए पर्दे के पीछे का खेल

13
0

सोने की कीमतों पर तो सबकी नजर रहती है, लेकिन चांदी की कहानी अब तेजी से बदल रही है. AI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ दुनिया भर में डेटा सेंटर तेजी से बन रहे हैं. इन सेंटरों में बिजली और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के लिए चांदी का इस्तेमाल होता है, क्योंकि यह बिजली की सबसे अच्छी कंडक्टर धातुओं में से एक है. पुराने सर्वर के मुकाबले नए AI सर्वर में चांदी की जरूरत भी ज्यादा बताई जा रही है. डेटा सेंटर, AI सर्वर और सोलर पैनल जैसी इंडस्ट्रीज में बढ़ती मांग चांदी की खपत को बढ़ा रही है. यही वजह है कि चांदी अब सिर्फ गहने या निवेश की धातु नहीं रह गई, बल्कि AI और टेक्नोलॉजी की बढ़ती दुनिया के लिए अहम औद्योगिक धातु बनती जा रही है.

 

 

Silver Price Hike Reason: सौ बात की एक बात ये कि सोने क़ीमतों पर तो सबका ध्यान है लेकिन असली चांदी तो चांदी की हो रही है और पब्लिक उतना ध्यान नहीं दे रही चांदी पर. शायद इसलिए भी क्योंकि लोगों को ज़्यादा अंदाज़ा नहीं कि चांदी क्यों चढ़े जा रही है. सोना सबकी ज़ुबान पर रहता है. सोना चढ़ता है तो क्यों चढ़ता है, गिरता है तो क्यों गिरता है ये तो सब समझने की कोशिश भी करते हैं. और चांदी को भी उसी के साथ देख लेते हैं. लेकिन चांदी का खेल अलग चल रहा है आजकल. और उसको अच्छी तरह समझने की ज़रूरत है. क्योंकि चांदी लग रही है AI के डेटा सेंटरों में. जी, डेटा सेंटरों का नाम तो सुना ही होगा आपने आजकल ख़बरों में छाए हुए हैं. उनमें चांदी क्यों चाहिए वो समझने की ज़रूरत है. क्योंकि सोने की कहानी तो लोग सदियों से समझ रहे हैं और आज तक समझे जा रहे हैं. राजा-महाराजाओं के ख़ज़ाने में सोना होता था, हमारे तो मंदिरों में भी लोग सोना चढ़ाते आए हैं, शादी-ब्याह में तो सोना चाहिए ही होता है, देशों के रिज़र्व बैंक भी अपनी तिजोरियों में सोना रखते हैं.