अप्लाई करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री हो.
ईसीजीसी लिमिटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 1 जनवरी 2021 से शुरू हुई. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ईसीजीसी पीओ भर्ती 2021 के लिए 31 जनवरी 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म प्रिंट करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2021 है.
किस कोटे के लिए कितनी वैकेंसी
प्रोबेशनरी ऑफिसर के 59 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें से 25 रिक्तियां अनारक्षित श्रेणी के लिए, 16 ओबीसी के लिए, 9 एससी के लिए, 5 ईडब्ल्यूएस के लिए और 4 एसटी के लिए हैं. अप्लाई करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री हो.
एजुकेशन क्वालीफिकेशन
“सभी शैक्षणिक योग्यता सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान / बोर्ड से हो. भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट से फाइनल परिणाम 31.01.2021 तक या उससे पहले घोषित किया जा चुका हो. ये जानकारी ऑफिशियल नोटिस में दी गई है.



