Home शिक्षा यूजीसी ने बढ़ाई सरकारी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख, 20...

यूजीसी ने बढ़ाई सरकारी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख, 20 जनवरी तक करें अप्लाई

34
0

पहले इन स्कॉलरशिप स्कीमों के लिए आवेदन की तारीख 30 नवंबर 2020 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 20 जनवरी कर दिया गया है.

जो लोग सरकारी स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, यूजीसी ने गवर्नमेंट स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है. जिन लोगों ने अभी तक इसके लिए अप्लाई नहीं किया है वे 20 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि अप्लीकेशन के वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख 5 फरवरी है.

यूजीसी ने नोटिफिकेशन जारी करके कहा, ‘छात्र समय रहते अपना अप्लीकेशन फॉर्म जमा कर दें ताकि संस्थान को इसे वेरिफाई करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े.’ पहले इन स्कॉलरशिप स्कीमों के लिए आवेदन की तारीख 30 नवंबर 2020 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 20 जनवरी कर दिया गया है. इसके साथ ही यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों के आवेदन को 31 जनवरी तक सत्यापित कर उपलब्ध कराएं.

इन स्कॉलरशिप में सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए इंदिरा गांधी पीजी स्कालरशिप, विश्वविद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए पीजी स्कालरशिप, नार्थ-ईस्ट के विद्यार्थियों के लिए ईशान-उदय स्कालरशिप स्कीम और प्रोफेशनल कोर्स करने वाले एससी-एसटी छात्रों के लिए पीजी स्कालरशिप स्कीम शामिल हैं.

यूजीसी अधिकारियों के मुताबिक जो विद्यार्थी वर्ष 2020 20021 के लिए अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं या फिर पुराने आवेदनों को रिन्यू नहीं करवा पाए हैं, वे अब 20 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए विद्यार्थियों को यूजीसी की अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं.