NFL Recruitment 2021: इस पद के लिए आयुसीमा 18 से 30 साल रखी गई है. हालांकि, एससी एसटी को नियमानुसार छूट दी जाएगी. आयु की गणना 30 नवंबर 2020 से की जाएगी.
नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में असिस्टेंट अकाउंटेंट्स की 13 वैकेंसी निकली है. इनमें से 2 पद बठिंडा, 4 पद पानीपत, 4 पद मार्केटिंग डिवीजन और 3 पद कॉर्पोरेट ऑफिस (नोएडा) में है. इन पदों पर www.nationalfertilizers.com पर जाकर अप्लाई किया जा सकता है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 जनवरी 2021 है. आवेदन की प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 22 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.
आयुसीमा (Age Limit)
इस पद के लिए आयुसीमा 18 से 30 साल रखी गई है. हालांकि, एससी एसटी को नियमानुसार छूट दी जाएगी. आयु की गणना 30 नवंबर 2020 से की जाएगी.
वेतनमान (Pay Scale)
23000-56500 रुपये
आवेदन की फीस (Application Fee)
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैंडीडेट्स को 200 रुपये की फीस अदा करनी होगी जबकि एससीएसटी वर्ग के कैंडीडेट्स को कोई भी फीस नहीं अदा करनी होगी. फीस का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है.
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification
कैंडीडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ कॉमर्स में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.
ऐसे करें आवेदन (How to Apply)
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
– संबंधित भर्ती के लिए आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करें. यहां से आप अप्लीकेशन वाले पेज पर चले जाएंगे.
– अब साइनअप करके रजिस्ट्रेशन करें और डॉक्युमेंट्स को अपलोड करें.
– सभी चरणों को पूरा करके अपना अप्लीकेशन सब्मिट कर सकते हैं.



