SSC CHSL 2020: इससे पहले एसएससी सीएचएसएल 2020 के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर थी जो कि बढ़ाकर 19 दिसंबर कर दी गई थी. लेकिन अब इसे बढ़ाकर 26 दिसंबर कर दिया गया है.
कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने शनिवार को ऑनलाइन अप्लीकेशन को जमा करने की आखिरी तारीक को एक हफ्ते और आगे बढ़ा दिया है. कैंडीडेट्स अब अप्लीकेशन फॉर्म को 26 दिसंबर तक के लिए भर सकते हैं. हालांकि, यह कैंडीडेट्स के लिए अंतिम मौका होगा क्योंकि आयोग ने साफ साफ कहा है कि अब इससे आगे आवेदन की तिथि को नहीं बढ़ाया जाएगा. इसके अलावा आयोग द्वारा जारी नोटिस में यह भी कहा गया है कि संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा का नोटिफिकेशन जो कि 21 दिसंबर को पब्लिश होने वाला था वह अब 29 नवंबर को आएगा.
महत्त्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
– ऑनलाइन अप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख- 26 दिसंबर
– ऑनलाइन फीस पेमेंट करने की आखिरी तारीख- 28 दिसंबर
– ऑफलाइन चालान जेनरेट करने की आखिरी तारीख- 30 दिसंबर
– चालान के जरिए पेमेंट करने की आखिरी तारीख- 1 जनवरी, 2021
पहले अप्लाई करने की आखिरी तारीक 15 दिसंबर थी
इससे पहले एसएससी सीएचएसएल 2020 के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर थी जो कि बढ़ाकर 19 दिसंबर कर दी गई थी. आयोग लोवर डिवीजनल क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर इत्यादि के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (टियर-1) आयोजित करेगा. कैंडीडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अप्लीकेशन फॉर्म को भर लें ताकि बाद में दिक्कतों का सामना न करना पड़े. नोटिस के मुताबिक इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 4726 पदों को भरा जाना है.
आयुसीमा (Age Limit)
इस पद के लिए आयुसीमा 18 से 27 साल है. आरक्षित वर्ग के कैंडीडेट्स को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.
परीक्षा शुल्क (Examination Fees)
कैंडीडेट्स को आवेदन के लिए 100 रुपये का शुल्क अदा करना होगा. महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विस को शुल्क अदा करने से छूट दी गई है.



