Home देश इंडियन कोस्ट गार्ड ने नाविक परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड,...

इंडियन कोस्ट गार्ड ने नाविक परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

35
0

इंडियन कोस्ट गार्ड के नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के तहत कुल 50 पदों पर भर्तियां होनी हैं.

भारतीय तटरक्षक, रक्षा मंत्रालय ने नविक (जीडी) तटरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया. जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 25 दिसंबर तक सक्रिय रहेगा.

भारतीय तटरक्षक नविक भर्ती परीक्षा का पहला चरण दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी, 2021 के पहले सप्ताह के बीच आयोजित किया जाएगा.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiancoastguard.gov.in पर जाएं.
-होमपेज पर फ्लैश हो रहे ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
-पंजीकरण नंबर या ईमेल आईडी और जन्म तिथि से लॉग इन करें.
-कैप्चा कोड दर्ज करें और details विवरण बटन पर क्लिक करें.
-भारतीय तटरक्षक सहायक कमांडेंट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट लें.

बता दें कि इंडियन कोस्ट गार्ड के नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के पदों पर भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए. आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर 2020 थी. इसके तहत कुल 50 पदों पर भर्तियां होनी हैं. सेलेक्टेड कैंडिडेटस की लिस्ट मार्च 2021 में जारी की जाएगी.