पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों के आतंकियों के हमले में आठ सुरक्षाकर्मियों समेत नौ लोगों ने जवान गंवाई थी. सुरक्षा बलों ने सभी पांच आतंकवादियों को मार गिराया था. इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकवादी हमले (Parliament Attack 19th Anniversary) में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को रविवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत अपनी संसद पर हुए कायराना हमले को कभी नहीं भूलेगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘हम हमारी संसद पर आज ही की तारीख में 2001 में हुए कायराना हमले को कभी नहीं भुलाएंगे. हम हमारी संसद की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाने वालों के बलिदान एवं बहादुरी को याद करते हैं. हम हमेशा उनके शुक्रगुजार रहेंगे.’वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘साल 2001 में आज के दिन संसद पर हुए आतंकवादी हमले का डटकर मुक़ाबला करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी बहादुर सुरक्षा कर्मियों के पराक्रम एवं शौर्य को मैं नमन करता हूं. उनकी शौर्यगाथा को इस देश की आने वाली पीढ़ियाँ भी याद रखेंगी.’
गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर ट्वीट किया, ‘2001 में लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपना सर्वोच्च न्योछावर करने वाले माँ भारती के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन करता हूं. कृतज्ञ राष्ट्र आपके अमर बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा.’
पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों के आतंकियों के हमले में आठ सुरक्षाकर्मियों समेत नौ लोगों ने जवान गंवाई थी. सुरक्षा बलों ने सभी पांच आतंकवादियों को मार गिराया था. इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया था.



